Monday, February 28, 2005

पेज ३

थोड़ी-बहुत तुकबन्दी करने का बन्दे को शुरू से ही शौक रहा है, इसलिए सोचा, टूटी-फूटी ही सही, क्यों न श्रीगणेश ऎसी ही किसी तुकबन्दी से किया जाय॥ तो अर्ज किया है......

पेज-३ मे छपने की मची हुई है होड़,
इर बीर फत्ते लगा रहे सभी दौड़॥
लगा रहे सभी दौड़, मचा रहे हल्ला गुल्ला,
शेयरमाक्रेट मे जैसे, कोई नया शेयर हो खुल्ला॥

सौरव बोला उसने किया नासा मे टॉप,
हर कोई पेपर मे बोले, हम थे उसके कोच॥
हम थे उसके कोच, नासा ने कैसा इक्जाम कराया,
जिसका रिजल्ट सब जानते, सिर्फ उसे नही आया॥

आस्कर के हल्ले मे ऎश ने जोड़ा अपना पल्ला,
लेकिन आ सकती नही, क्या बात है वल्लाह वल्लाह॥
बात है वल्लाह वल्लाह, बहती गंगा मे हाथ तरूण भी धोलो,
एक दिन हमें भी पाओगे, जब पेज-३ तुम खोलो॥

Saturday, February 26, 2005

पहला हिंदी चिट्ठा

एक नई शुरूआत ॥ हिंदी मे लिखना बहुत मुशकिल है॥ काफी वक्त लगता है॥ जब तक हिन्दी मे टाइप करना आये तब तक आप मेरा अँगरेजी चिट्ठा my Lonely Planet देख सकते हैं॥